Ticker

6/recent/ticker-posts

8 मार्च का दिन महिलाओं के लिए सम्मान का दिन होता है:समेस्ता

 स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरीवाला के प्रांगण में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास
से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
जिसमें हेमलता कक्षा 11 ने प्रथमए खुशबु कक्षा 9 ने द्वितीय तथा निशा कम्बोज कक्षा 11 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती समेस्ता सुथार ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के आर्थिकए राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। 8 मार्च का दिन महिलाओं के लिए सम्मान का दिन होता है। इस उपरान्त विद्यालय के संचालक श्री् सुल्तान सुथार ने बताया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है वह प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों से आगे है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाएँ अर्थात बेटियाँ सर्वोच्च स्थान प्राप्त करके देश को उन्नति की राह पर ले जा रही है। इस उपरांत ष्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओष् का नारा लगवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। 
इस सुअवसर पर विद्यालय संचालक श्री सुल्तान जी सुथारए सचिव मनोज जी सुथारए प्राचार्या श्रीमती समेस्ता सुथारए उपप्राचार्य मोहन लाल जी बठलाए किरण बालाए सीमा मेहता व सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।